हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बेटे ने मां क...

    बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, मां-बेटा गिरफ्तार

    Bathinda News
    Bathinda News: बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, मां-बेटा गिरफ्तार

    घरेलू कलह के चलते दिया वारदात को अंजाम | Bathinda News

    • दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर हासिल किया जाएगा पुलिस रिमांड

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda Crime: जिला बठिंडा के थाना नथाना में स्थित गांव नाथपुरा में एक व्यक्ति की हत्या का मामला पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाकर पुलिस ने दो आरोपियों मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुताबिक यह हत्या मां-बेटे ने मिलकर की है। मृतक आरोपी महिला का पति व युवक का पिता था।

    जानकारी के अनुसार थाना नथाना की टीम के पास सुखमन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह, निवासी नाथपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका छोटा भाई परमिन्द्र सिंह उर्फ पिन्दी, जो उनके साथ के घर में ही अपनी पत्नी जसवीर कौर व लड़के सुखदीप सिंह के साथ रहता था। बीते कल शाम करीब 7:30 बजे उसने अपने भाई परमिन्द्र सिंह के घर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था, परमिन्द्र सिंह की पत्नी जसवीर कौर अपने बेटे को मौके से भगा रही थी, सुखमन्द्र सिंह ने बताया कि परमिन्द्र सिंह की हत्या उसकी पत्नी व बेटे ने मिलकर की है। Bathinda News

    उसने बताया कि मृतक परमिन्द्र सिंह का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चलता आ रहा था, जिस कारण ही उसकी हत्या की गई है। इस संबंधी प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान जानकारी देते एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल ने बताया कि इस हत्या को ट्रेस करने के लिए थाना नथाना पुलिस व सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस पार्टियों द्वारा टैक्निकल व खुफिया जानकारी के आधार पर काम करते हुए दोनों आरोपी सुखदीप सिंह पुत्र परमिन्द्र सिंह व जसवीर कौर पत्नी परमिन्द्र सिंह, निवासी नाथपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और पूछताछ की जा सके। Bathinda News

    यह भी पढ़ें:– Police Ki Pathshala: पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया जागरूक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here