हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कलियुगी बेटे ...

    कलियुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता पर किया हमला

    बुजुर्ग व्यक्ति ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) गांव तूतवाला निवासी एक व्यक्ति को आज उसी के बेटे ने घर में सुबह रोटी मांगने पर पीट-पीट कर लहु लुहान कर दिया (Abohar News) जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    उपचाराधीन गुरबख्श सिंह पुत्र बलदेव सिंह आयु करीब 60 साल ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे जब उसने घर में अपनी पत्नी कुलदीप से रोटी मांगी तो उनमें कहासुनी हो गई। इसी से गुस्साए उसके बेटे परमजीत ने घर में पड़ी एक लाठी उठाई और उस पर पशुआें की भांति वार करते हुए हाथ पैर पर हमला करना शुरु कर दिया। जब वह अपनी जान बचाने के लिए भागा तो फिर से गेट के पास गिराकर हमला किया और उसकी जेब में रखे डेढ़ सौ रुपए भी निकाल लिए। ताकि कहीं आ जा ना सकूं। इसके बाद वह किसी तरह से अपने भाई शीतल के घर में जाकर उसने अपनी जान बचाई। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here