हमसे जुड़े

Follow us

29.7 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ विधानसभा चुना...

    विधानसभा चुनाव: अपने ब्यान पर हुई सोनाली फोगाट शर्मिंदा, मांगी माफी

    Sonali Phogat, Apologizes

    भारत माता के जयकारे न लगाने पर युवाओं को कहा था, पाकिस्तानी हो क्या

    हिसार (एजेंसी)। भारत माता के जयकारे न लगाने पर युवाओं को पाकिस्तानी हो क्या, पूछने वाली टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने अब माफी मांगी है। सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने कहा है कि यदि उसकी बात से कोई आहत हुआ है तो वह माफी मांगती है। उसके कहने का मतलब सिर्फ इतना था कि अपने देश के सम्मान के लिए भारत माता की जय बोलना चाहिए।

    सोनाली फोगाट ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी बहन के नाते अपने छोटे भाइयों को सलाह दी थी। सोनाली ने कहा कि उनका ननिहाल बालसमंद गांव का है, वो यहीं पैदा हुईं और उन्होंने यहीं पढ़ाई की है, तो यहां के युवाओं को समझाना मेरा हक बनता है।

    • गौरतलब है कि सोनाली फोगाट हिसार के आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं
    • वे कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुलदीप बिश्नोई के सामने चुनाव मैदान में हैं।
    • दो दिन पहले हिसार के बालसमंद गांव में सोनाली ने भारत माता का जयकारा लगाया था।
    • इस पर सामने से लोगों की आवाज नहीं आई तो सोनाली फोगाट ने गुस्से में कहा, आप पाकिस्तानी हो क्या।
    • उन्होंने यहां तक कह दिया कि ‘ऐसे युवाओं को थू’। इसके बाद युवा भड़क गए।
    • उन्होंने नारेबाजी कर सोनाली को घेर लिया।
    • महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से युवाओं को मनाया और सोनाली को मौके से भीड़ से बाहर निकाला।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।