हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश एसपी आस्था मो...

    एसपी आस्था मोदी ने किया जाखल थाना का निरीक्षण

    Jakhal
    Jakhal एसपी आस्था मोदी ने किया जाखल थाना का निरीक्षण

    जाखल (तरसेम सिंह)। जिला की एसपी आस्था मोदी ने आज जाखल पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने पुलिस थाना के विभिन्न रिकॉर्ड की जांच की। जिसे संतोषजनक पाया गया।
    एसपी मोदी ने बताया कि यह सरकार एवं विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार ही आज पुलिस थाने का निरीक्षण किया गया है। जिसमें तमाम रिकार्ड के अलावा यहां पर आने वाली शिकायतों व अन्य सुख सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के लिए यहां पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जायजा लिया गया है एवं यहां पर आने वाले तमाम शिकायतों का भी रिकॉर्ड जांचा गया है जोकी संतोषजनक पाया गया है।

    जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने इस निरीक्षण के दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना। जाख़ल गांव के पूर्व सरपंच नवजोत सिंह विक्की ने कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी सरेआम हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इस मामले में समाजसेवी एवं भाजपा नेता आशीष बंसल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से किया जा रहे कार्य यहां पर सराहनीय है। पुलिस थाना की ओर से जो कार्य किए जा रहे है वह लोगों के अनुरूप है। पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ कुलदीप सिंह लोगों की समस्याओं को सुनने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि पंजाब सीमा पर पंजाब की ओर से आने वाले अपराधी यहां पर अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जिसके लिए यहां पर कार्रवाई की जानी जरूरी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here