हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Hisar Crime: एसपीओ ने बेटे व पुत्रवधू को गोली मारी, गंभीर

    Hisar News
    Hisar News: एसपीओ ने बेटे व पुत्रवधू को गोली मारी, गंभीर

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। बीड़ बबरान (Bir Babran) गांव में हरियाणा पुलिस में एसपीओ ने शराब पीने से मना करने पर अपने ही बेटे व पुत्रवधू को गोली मार दी। बेटे के सीने और बहू की पीठ पर गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी स्थित गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेटे कंवलप्रीत और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पिता कश्मीर सिंह को शराब पीने से रोका था। इसी बात से गुस्साए कश्मीर सिंह ने बेटे और बहू पर गोली चला दी। घटना के बाद कश्मीर सिंह फरार हो गया। Hisar News

    हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि बंदूक ऊपर से नीचे गिर गई, जिस कारण गोली चल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस वारदात में घायल कंवलप्रीत व गुरप्रीत को लहूलुहान हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीड़ बबरान गांव के पूर्व सरपंच लाडी सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। अब वह हिसार के सिटी थाने में एसपीओ के पद पर तैनात है। 32 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है। बंदूक नीचे गिरी तो कश्मीर सिंह के बेटे के सीने से गोली आर-पार हो गई और पीछे खड़ी उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर की पीठ पर जाकर लगी। Hisar News

    परिवार के लोगों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद गुरप्रीत और कंवलप्रीत को खून से लथपथ हालत में सपरा अस्पताल लेकर आए। कंवरप्रीत की हालत गंभीर है। कंवलजीत इकलौता बेटा है। वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी 3 साल पहले पंजाब के सरदूलगढ़ की रहने वाली गुरप्रीत कौर से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के 2 साल की बेटी है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच में जुटी है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– Manu Bhaker: अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here