हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल श्रीकांत बने ...

    श्रीकांत बने स्पोटर्््सपर्सन आॅफ द् ईयर

    Srikanth, Badminton, Sportsperson, Sports

    पहलवान सुशील कुमार को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार मिला

    नई दिल्ली (एजेंसी)।

    देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को स्पोटर्््स इलस्ट्रेटेड पत्रिका ने अपने 8वें पुरस्कार समारोह में स्पोटर्््सपर्सन आॅफ द् ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया है। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, टीमों और कोचों के लिए यहां आयोजित इस समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर मौजूद थे। ये पुरस्कार वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए गए।

    श्रीकांत ने वर्ष 2017 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और चार सुपर सीरीज खिताब जीते थे तथा सत्र का समापन विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी के रुप में किया था। विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टीम आॅफ द् ईयर का पुरस्कार मिला जबकि पहलवान सुशील कुमार को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार मिला। टेनिस स्टार लिएंडर पेस को खेल में अभूतपूर्व योगदान के लिए, हॉकी लीजेंड धनराज पिल्लै को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और हॉकी के महान खिलाड़ियों में शुमार बलबीर सिंह सीनियर को स्पेशल अवार्ड लिविंग लीजेंड का सम्मान दिया गया।

     

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।