पंजाब में वीआईपी सुरक्षा पर कैंची

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवारों और पूर्व विधायकों सहित कई लोगों की सुरक्षा वापिस ले ली। सीएम मान ने पंजाब में 184 नेताओं आौर उनके पारिवारिक सदस्यों के गनमैन और पायलट जिप्सियां वापस ले ली। इनमें ज्यादातर कांग्रेस और अकाली दल के पूर्व विधायक, रिटायर पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। प्रमुख चेहरों में यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लो, पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा, बीबी जगीर कौर, सुच्चा सिंह छोटेपुर, अरविंद खन्ना, कैप्टन संदीप संधू, विरसा सिंह वल्टोहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णन के नाम शामिल हैं।

सूची में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयबीर सिंह रंधावा के पास सबसे ज्यादा 6 कर्मचारियों की सुरक्षा थी। इसके अलावा एक गाड़ी भी थी, जिसे अब वापिस लिया ले लिया गया है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह और मनप्रीत बादल के बेटे अर्जुन बादल के साथ पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के परिवार से भी सुरक्षा वापस ले ली गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts