पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले तीन लाख चौसठ हजार रुपए

Published On

साइबर ठगों ने की ठगी

  • बदमाशों ने बदला पुलिसकर्मी का एटीएम
  • सांगानेर थाने में तैनात है पुलिसकर्मी, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर थाना इलाके में मदद करने के नाम पर दो बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदल कर उससे तीन लाख चौसठ हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित चार दिन बाद जब वह दुबारा एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचा और उसे ठगी का पता चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित कांस्टेबल सांगानेर थाने ही तैनात है। पुलिस इस मामले में एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सांगानेर थाने में तैनात कांस्टेबल गोल मनियां ने बताया कि वह 21 जून को कोतवाली थाने के पास स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में रुपए निकालने गया था। एटीएम कार्ड लगाते ही मशीन की स्क्रीन नीली हो जाती थी। इसी दौरान वहां पर खड़े दो युवकों ने रुपए निकालने में उसकी मदद की और उसे एटीएम से दो हजार रुपए निकाल कर दिए। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया।

डेढ दर्जन बार में यह राशि निकाली

24 जून को वह वापस सांगानेर पुलिया के नीचे स्थित एसबीआई बैंक एटीएम पर रुपए निकालने पर पहुंचा तो उसे एटीएम कार्ड बदले जाने का पता चला। इस पर बैंक जा कर जानकारी ली तो उसे खाते से तीन लाख चौसठ हजार रुपए निकाले जाने का पता चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच थानाधिकारी शिवरतन गोदारा कर रहे है।

पीड़ित ने बताया कि उसका खाता एसबीआई बैंक में ही है। वह अगले साल अगस्त में रिटायर्ड हो जाएगा। उसकी जिदंगी भर की मेहनत बदमाशों के हाथ चली गई। उसके खाते से करीब डेढ दर्जन बार में यह राशि निकाली गई है। उसके एटीएम कार्ड के माध्यम से रुपए ट्रांसफर करने के अलावा खरीददारी व एटीएम मशीन से रुपए निकाले गए है। घटना का पता पीड़ित को इसलिए भी नहीं लगा कि जो मोबाइल नम्बर पीड़ित ने बैंक खाते से जुडवा रखे थे वे बंद हो चुके है। इस कारण उसे मोबाइल पर खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज नहीं मिल पाया।

कांस्टेबल के खाते से निकाले बीस हजार

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल ओमप्रकाश ने परिवाद दी कि 21 जून को किसी महिला ने बैंक कर्मचारी बनकर उसके पास कॉल किया और कार्ड से खरीददारी के बाद मिलने वाली बोनस की राशि का लालच देकर उससे खाता व एटीएम की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से आॅनलाइन बीस हजार रुपए निकाल लिए गए। ठगी का पता पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा।

बैंक कर्मचारी बन निकाले दस हजार

उधर विद्याधर नगर थाना इलाके में बैंक कर्मचारी बनकर किसी ने एक युवक से खाते की जानकारी लेकर दस हजार रुपए भी निकाल लिए। पुलिस के अनुसार मदनबाड़ी नया खेडा निवासी रविराज सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने उसके पास बैंक कर्मचारी बनकर किसी ने कॉल किया और उससे खाता व अन्य जानकारी लेकर 9988 रुपए निकाल लिए । ठगी का पता उसे मोबाइलपर एसएमएस मिलने पर लगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts