Earthquake: हैदराबाद (एजेंसी) तेलंगाना के मुलुगु जिले में बुधवार सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार, हैदराबाद, रंगा रेड्डी, वारंगल, सिद्दीपेट, हनुमकोंडा और खम्मम सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर सुबह करीब 07.27 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह 18.44 उत्तरी अक्षांश और 80.24 पूर्वी देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। तेलंगाना के मौसम वैज्ञानिक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘पिछले 20 वर्षों में पहली बार राज्य में इतना शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र मुलुगु में था और तीव्रता 5.3 थी। उन्होंने बताया कि राज्य भर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए।
ताजा खबर
Iran News: ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने किया ये बड़ा ऐलान!
40 दिनों के शोक की घोषणा
...
US Iran War Update: बदले की आग में जल उठा ईरान! ”अमेरिका भाग नहीं सकता”
US Iran War Update: तेहरा...
Indian National Congress: खामेनेई की मौत से दुखी हुए ये कांग्रेस सांसद, ट्रंप को बताया पागल और बेरहम
नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच...
Delhi News: जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.15 करोड़ रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर किये तीन गिरफ्तार
Janakpuri Theft Case: नई ...
Sri Lanka: श्रीलंका के हेड कोच का पद छोड़ेंगे सनत जयसूर्या
पल्लेकेले (एजेंसी)। Sanat...
Naamcharcha: नए बनाए मानवता भलाई केंद्र में महारहमो करम दिवस पर हुई नामचर्चा
रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)...
अमरजीत कौर इन्सां का नाम भी शरीरदानियों की सूचि में शामिल
पूज्य गुरु जी की पावन शिक...














