हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Earthquake: भूकंप से तेज झटकों से थर्राया पाकिस्तान, डर के मारे घरों से बाहर निकल भागे लोग

    Earthquake News

    Earthquake in Pakistan: इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। यह झटका सुबह लगभग 3 बजकर 54 मिनट पर आया, जिसका केंद्र 30.25 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 69.82 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूगर्भीय जानकारी के अनुसार, भूकंप की गहराई ज़मीन से लगभग 150 किलोमीटर नीचे थी। Earthquake News

    झटके इतने तीव्र थे कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, इस आपदा में किसी के घायल होने की कोई आधिकारिक सूचना अब तक नहीं मिली है, परन्तु कुछ मकानों में दरारें आने की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीमें हालात पर पैनी निगरानी बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान में मई माह के दौरान भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 12 मई को 4.6 तीव्रता का, 10 मई को क्रमशः 4.7 और 4.0 तीव्रता के दो भूकंप और 5 मई को 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

    लगातार आ रहे झटकों को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। पाकिस्तान भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में आता है क्योंकि यह देश यूरेशियन प्लेट और भारतीय प्लेट के मिलन बिंदु पर स्थित है। बलूचिस्तान, एफएटीए, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा यूरेशियन प्लेट पर स्थित हैं, जबकि पंजाब, सिंध और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारतीय प्लेट पर स्थित हैं।

    भूकंप का वैज्ञानिक पक्ष | Earthquake News

    पृथ्वी चार मुख्य परतों से बनी है—आंतरिक कोर, बाह्य कोर, मैंटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैंटल मिलकर स्थलमंडल (लिथोस्फेयर) का निर्माण करते हैं, जो लगभग 50 किलोमीटर मोटी परत होती है। यह परत कई टेक्टोनिक प्लेटों में विभाजित होती है जो निरंतर गति में रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तब ऊर्जा का तीव्र विस्फोट होता है, जिसे भूकंप के रूप में महसूस किया जाता है।