हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather Update : सरसा में तेज हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार, इस दिन हो सकती है तेज बारिश!

    Sirsa Weather Update

    Sirsa Weather Update : सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। तन झुलसाती भीषण गर्मी के बीच आज बुधवार को सरसा में तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से लोग तपती, झुलसाती गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश की बाट जोह रहे थे, लेकिन आज तेज हवाएं चलने से सरसा निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि जिसका इंतजार सरसा वासी कर रहे थे वो इंतजार इंतजार ही रह गया क्योंकि तेज बारिश की चाह रखने वाले सरसा निवासियों की ख्वाहिश तेज हवाएं में ही सिमट कर रही गई और तेज हवाएं बारिश को कहीं ओर ही उड़ा कर ले गई। Sirsa Weather Update

    मौसम के बदलने से एक बार तो ऐसा लगा मानो आज तेज बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आगे आने वाले एक-दिनों में भारी बारिश हो सकती है, हालांकि मौसम विभाग ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन मौसम का बदलता मिजाज यह दर्शा रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। Sirsa Weather Update

    Gold Price Today : सोने की कीमतों में आई तेजी! जानें आज के भाव 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here