हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अज्ञात वाहन क...

    अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

    अबोहर। स्थानीय कंधवाला रोड पर आज सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जो कि सुबह सुबह कोचिंग लेकर साईकिल पर वापिस घर लौट रहा था। इधर थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नं 4 छोटी पौड़ी बाबा चौक निवासी सतपाल बंसल का 16 वर्षीय बेटा अंश जो कि बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और आज सुबह करीब 7 बजे कोचिंग लेकर कंधवाला रोड़ से साईकिल पर सवार होकर वापिस घर आ रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

    आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना ऐम्बूलेंस चालकों को दी, जिन्होंने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना के बाद बंसल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि मृतक अंश अपनी बहन का इकलौता भाई और अपने माता पिता का इकलौता सहारा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।