हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश भारत में पहली...

    भारत में पहली बार थायरॉयड कैंसर से पीड़ित मरीज का स्वदेशी तकनीक से किया सफल इलाज

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पहली बार सी के बिरला अस्पताल, दिल्ली ने थायरॉयड सर्जरी के लिए स्वदेशी नियर-इन्फ्रारेड इमेजिंग (नीफी) का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति का सफल इलाज किया है। अस्पताल की विज्ञप्ति के अनुसार घेंघा रोग से पीड़ित 59 वर्षीय व्यक्ति का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। उसके कई वर्षों से थायरॉयड में सूजन थी, उसके गले के दाहिनी ओर सूजन होने के कारण उसे गर्दन हिलाने या घुमाने में परेशानी होती थी। मरीज को आॅपरेशन बाद होने वाली विभिन्न तकलीफों की आशंका को देखते हुए उसकी सर्जरी कई वर्षों से टाली जा रही थी। अस्पताल के सर्जिकल आॅनकोलॉजी के निदेशक डॉ मंदीप सिंह मल्होत्रा ने मरीज की जांच के बाद थायरॉयडेक्टॉमी उपचार का परामर्श दिया।

    कैसे हुआ सफल इलाज

    उन्होंने कहा कि यह टेक्नॉलॉजी पहले विदेशों में ही उपलब्ध थी, इसलिए इसके द्वारा इलाज महंगा था लेकिन अब यह दिल्ली स्थित सी के बिरला हॉस्पिटल में उपलब्ध हो गई है, जिसके कारण देश में मरीजों के लिए इलाज ज्यादा सुरक्षित, किफायती और आसान हो गया है। इस उन्नत टेक्नॉलॉजी द्वारा छह थायरॉयड सर्जरी की जा चुकी हैं, तीन मरीजों को थायरॉयड कैंसर था और तीन को बड़े कोलॉयड घेंघा रोग था। सभी छ: मरीजों को सर्जरी के बाद कैल्शियम की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नियर इन्फ्रारेड इमेजिंग सर्जरी के दौरान पैराथायरॉयड ग्रंथि की पहचान करने की एक प्रभावशाली टेक्नॉलॉजी है। देश में यह टेक्नॉलॉजी उपलब्ध हो जाने से मरीजों को बेहतर क्लिनिकल परिणाम दिए जा सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here