हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    मानवता के लिए सुरेंद्र इन्सां ने किया 21वी बार रक्तदान

    धमतान साहिब। (सच कहूँ/कुलदीप नैन) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा अनुयायियों का हर दिन मानवता भलाई को समर्पित रहता है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये जा रहे 152 मानवता भलाई कार्यो ने से एक है रक्तदान। रक्तदान के क्षेत्र में डेरा अनुयायीयो के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक धमतान साहिब के 15मेम्बर व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फ़ोर्स विंग के सदस्य सुरेंद्र इन्सां ने पूजनीय शाह सतनाम जी महाराज के पावन महा रहमोकरम माह व पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आने की खुशी में पूज्य बापू मघ्गर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में रक्तदान किया।

    सुरेंद्र इन्सां ने सच कहूँ से बातचीत करते हुए बताया कि वो पूज्य हजूर पिताजी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर अब तक 21 बार रक्तदान कर चुके है। रक्तदान करने के बाद शरीर मे एक अलग एनर्जी का संचार होता है। सब पूज्य गुरुजी की रहमत का ही कमाल है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here