हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home खेल सर्बिया पर स्...

    सर्बिया पर स्विटजरलैंड की जीत से ग्रुप ई हुआ रोमांचक

    Switzerland, Victory

    कोस्टा रिका मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर

    केलिनिनग्राद (वार्ता)

    जेरदान शकीरी के 90 वें मिनट के निर्णायक गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए सर्बिया को शुक्रवार को 2-1 से पराजित करते हुए फुटबाल विश्वकप के ग्रुप ई को रोमांचक बना दिया।
    ग्रुप ई में अब बड़ी दिलचस्प स्थिति बन गयी है जिसमें पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील मौजूद है। ब्राजील दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि इस जीत के बाद स्विट्जरलैंड के भी चार अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। सर्बिया तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। कोस्टा रिका दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।