अवॉर्ड: मैरीकॉम पद्म विभूषण के लिए नामित होने वाली पहली महिला एथलीट, पद्म भूषण के लिए सिंधु का नाम भेजा गया

Award: Sindhu sent for Padma Bhushan the first female athlete to be nominated for Mary Kom Padma Vibhushan

रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस प्लेयर मणिका बत्रा को पद्मश्री के लिए नामित किया गया

पद्मश्री के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी नाम आगे

खेल डेस्क। छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया है। वे देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान के लिए नामित होने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं। मैरीकॉम को 2006 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। स्टार शटलर पीवी सिंधु को पद्म भूषण के लिए नामित किया गया। खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों के अलावा रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस प्लेयर मणिका बत्रा और महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

मैरीकॉम छह बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली इकलौती बॉक्सर हैं। वे सात वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली भी पहली बॉक्सर हैं। 36 साल की मैरीकॉम पद्म विभूषण पाने वाली चौथी खिलाड़ी बन सकती हैं। इससे पहले चेस प्लेयर विश्वानाथन आनंद (2007), क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (2008) और पर्वतारोही सर एडमंड हिलैरी (2008) को यह सम्मान दिया जा चुका है।

सिंधु इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतीं थी

दूसरी ओर, सिंधु ने इस साल बीडब्ल्यू वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वे इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहली भारतीय बनी थीं। हैदराबाद की 24 साल की शटलर सिंधु को 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे