आज का इतिहास

General Knowledge

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा (नूरजहां)से निकाह किया।
  • 1831 – प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी का जन्म।
  • 1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा (अब ओडिशा) तट के पास डूबा।
  • 1886 – क्रांतिकारी, वकील एवं शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म।
  • 1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
  • 1963 – 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकी संघ का गठन किया।
  • 1970 – बोइंग कंप्यूटर सर्विस की स्थापना हुई।
  • 1985 – बंगलादेश में आये तूफान से 10 हजार लोगों की मौत।
  • 1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1991 – इजरायल ने 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
  • 1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पहली बार जीवित प्राणी के डीएनए को डीकोड किया।
  • 2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
  • 2005 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त का निधन।
  • 2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
  • 2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी द्वारा भेजा गया फीनिक्स रोवर मंगल ग्रह की सतह पर उतरा।
  • 2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
  • 2017- ईरान ने तीसरा भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन कारखाना बनाया।
  • 2017- श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 200 लोगों की मौत।
  • 2019- कारोबारी सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।