NTPC हादसा: रायबरेली में विक्टिम्स से मिले राहुल

NTPC Incident, Rahul Gandhi, Victims, Raebareli

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ऊंचाहार के एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे के विक्टिम्स और उनके परिजन से गुरुवार को राहुल गांधी ने मुलाकात की। वे सूरत में इलेक्शन कैम्पेन को छोड़कर यहां पहुंचे।

इससे पहले बुधवार को उन्होंने ट्वीट करके इस घटना पर दुख जताया था। इस हादसे में मरने वालों की तादाद 26 हो गई है। करीब 100 लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि हादसा बॉयलर पर प्रेशर बढ़ने की वजह से हुआ था। यहां 500 मेगावॉट का छठा नया प्लांट 200 मेगावॉट के लोड के साथ चल रहा था।

राहुल ने बुधवार को किया था ट्वीट

खबर मिलते ही राहुल ने इस हादसे पर दुख जताया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, रायबरेली NTPC प्लांट की घटना से मन विचलित है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। प्रशासन से निवेदन है कि जख्मियों को तत्काल मदद दी जाए।

 देर रात राहुल ने ट्वीट किया, NTPC में हुए हादसे की वजह से मैं कल (2 नवंबर) रायबरेली जाऊंगा। दोपहर में मैं गुजरात नवसर्जन यात्रा में पहुंचूंगा। सोनिया गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। बता दें कि रायबरेली उनका संसदीय क्षेत्र है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।