हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नशा माफियाओं ...

    नशा माफियाओं की कमर तोड़ने को करें सख्त कार्रवाई: राकेश कुमार सिंह

    Ghaziabad
    Ghaziabad नशा माफियाओं की कमर तोड़ने को करें सख्त कार्रवाई: राकेश कुमार सिंह

    Ghaziabad(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ  अभियान को और तेज कर  सख्त कार्रवई करें । इस दृष्टि से जिले  में सतर्कता और इण्टेलिजेंस को बेहतर करना होगा एवं जनपद की अन्तर्राज्यीय सीमा पर कड़ी नजर रखने की सख्त जरूरत है। जिले  में नशा मफयाओं की कमर तोड़ने के लिए  संबंधित अधिकारी सख्त कार्यवाही करें।

    डीएम ने यह बातें  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास और सुरक्षा की दृष्टि से सीमा प्रबंधन अत्यन्त महत्वपूर्ण विषय है। हमें इसे एक मुहिम का रूप देना होगा। कहा कि बेहतर समन्वय के साथ ड्रग माफियाओं  के खिलाफ सख्त  कार्रवाई करें । उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र से समन्वय स्थापित कर और अधिक सक्रिय करने की जरूरत  है।

    कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करें

    डीएम ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए  कहा कि विद्यालयों, अस्पतालों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग, बैनर, लगाकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम , नुक्कड़ नाटक आदि  जागरूकता से सम्बंधित जो   कार्य नियमानुसार किये जा सकते हैं वे किये जाए । उन्होंने कहा कि स्कूलों द्वारा संचारी रोग, नशा मुक्ति, मिशन शक्ति सहित अन्य अभियानों के अंतर्गत विद्यार्थियों से वाद विवाद, चित्रकला, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया  जाये। साथ ही उन्हें पुरस्कृत भी किया जाए।

    सार्वजनिक स्थानों  पर रखे पैनी नजर

    डीएम ने कहा  कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि जो लोग मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं उनको पकड़ा जा सके इसके लिए  जीआरपी, आरटीओ, परिवहन विभाग को विशेष  निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि  अधिकारी विशेष अभियान चलाकर नशे की तस्करी कर रहे लोगों को पकड़ने की कार्रवाई  करें।

    नशा मुक्ति केंद्रों की करें जांच

    जनपद में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उन में रह रहे लोगों का वेरिफिकेशन किया जाए तथा चिन्हित किया जाए कि कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में शामिल तो नहीं है। उन्होंने  ड्रग इंस्पेक्टर को भी निर्देश दिए  कि सभी दवा की दुकानों की जांच करें। कहा कि  बगैर लाइसेंस के नारकोटिक्स रखने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करें।

    बैठक में यह रहे मौजूद

    डीसीपी निपुण अग्रवाल, एडीएम सिटी गंभीर सिंह, सोशल वेलफेयर ऑफिसर समरजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह, आदि  अधिकारी मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here