हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान छात्राओं को स...

    छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, चार दिनों से चल रहा कैंप

    Hanumangarh News
    छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, चार दिनों से चल रहा कैंप

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन स्थित हॉली ड्रीम्स कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल इन्द्रा और सुमन की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर (Self defense skills ) सिखाए जा रहे हैं। स्कूल में चार दिन से कैंप चल रहा है। छात्राओं को मनचलों से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं। छात्राओं को बताया जा रहा है कि वे किसी आपात स्थिति से कैसे निपट कर अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। स्कूल संचालक आरडी जुनेजा ने बताया कि छात्राओं को आने वाले समय में इस कैंप का बड़ा फायदा मिलेगा। हरेक स्कूल में इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिएं। Hanumangarh News

    कांस्टेबल इन्द्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। छात्राओं को कैंप में बताया जा रहा है कि अगर उन पर कोई मनचला हमला करता है तो वे किस तरह अपनी रक्षा कर सकती हैं। किस तरह सेफ्टी पिन, पैन, पेन्सिल को किस तरह आपात स्थिति में हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, इस बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 350 स्कूलों में इस तरह के कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। कैंपों का फायदा हुआ है कि छात्राओं को बाहर निकलने में डर महसूस नहीं होता। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामलों में कमी आई है। छात्राएं बड़े शहरों में पढऩे के लिए जाएंगी तो उन्हें किसी तरह की झिझक नहीं होगी। Hanumangarh News

    फतेहाबाद का युवक पिस्टल सहित गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here