हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Gurugram News...

    Gurugram News: गुरुग्राम में रामलीला में आधी रात को किशोर की गोली मारकर हत्या

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में रामलीला में आधी रात को किशोर की गोली मारकर हत्या

    गुरुग्राम संजय कुमार मेहरा। गुरुवार की आधी रात को रामलीला मंचन के दौरान एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रामलीला के दौरान कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हुआ। किशोर के साथ टैंट के पीछे काफी झगड़ भी हुई और फिर उसको गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। फिलहाल हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

    जानकारी के अनुसार यहां रेलवे रोड स्थित भीम नगर में रोजाना की तरह शांतिपूर्वक रामलीला का मंचन किया जा रहा था। सभी लोग रामलीला देखने में मशगूल थे। इस दौरान करीब साढ़े 12 बजे रामलीला के टैंट के पीछे कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा आशीष नामक 16 वर्षीय किशोर के साथ था। रामलीला के शोर-शराबे में इस झगड़े का टैंट के अंदर किसी को पता नहीं चला। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवकों ने किशोर आशीष को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। अन्य कुछ लोगों ने घायल युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी।

    साथ ही घायल आशीष को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय ही आशीष की मौत हो गई। जैसे ही इस घटना का रामलीला आयोजकों, कलाकारों व आम जनता को चला तो अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रामलीला का मंचन भी बंद कर दिया गया। बताया यह भी जा रहा है कि पहले तो उनके बीच झगड़े को लोगों ने शांत करा दिया था और युवक वहां से चले गए थे। उसके बाद वे फिर से वहां पर आए और आशीष को घेरकर मारपीट करते हुए उसे गोली मारी।

    पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने आपसी झगड़े में ही आशीष नामक किशोर को सिर में पीछे से गोली मारी। आशीष के चाचा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद पवन पाहुजा ने बताया कि रामलीला के दौरान पटाखा चलने जैसी आवाज तो आई थी, लेकिन किसी ने ज्यादा उसे पर ध्यान नहीं दिया। घटना के बारे में पता चलते ही रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here