हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सेंट्रल जेल म...

    सेंट्रल जेल में 10 मोबाइल और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

    लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल) सेंट्रल जेल में हुई सर्च के दौरान 10 मोबाइल फोन, 149 पैकेट तंबाकू, 10 पैकेट बीड़ी तथा एक मोबाइल चार्जर बरामद किया गया है। (Ludhiana) थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात कैदियों व हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरु की है। एएसआई मेवा राम ने बताया कि उक्त केस सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट कश्मीर लाल की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को जेल में हुई सर्च के दौरान विभिन्न बैरकों के बाथरुम से 10 मोबाइल फोन, 149 पैकेट तंबाकू, 10 पैकेट बीड़ी तथा एक मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। अज्ञात कैदियों व हवालातियों ने जेल के अंदर वर्जित सामान रख कर जेल नियमों का उल्लंघन किया है। केंद्रीय जेल में बंद हवालाती के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

    यह भी पढ़ें:– नाथुला में हिमस्खलन से 6 लोगों की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

    थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर भट्टियां बेट निवासी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (Ludhiana) अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च को जेल में चेकिंग के दौरान हवालाती अजय के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here