हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश 300 सैकंड में...

    300 सैकंड में 10 सवाल, 1 लाख तक नकद इनाम

    ISRO News
    ISRO News: 300 सैकंड में 10 सवाल, 1 लाख तक नकद इनाम

    100 प्रतिभागी मुफ्त करेंगे इसरो की यात्रा | ISRO News

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। ISRO News: इसरो द्वारा भारत की अद्भूत अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा के सम्मान में नेशनल स्पेस डे क्विज का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विज्ञान और खोज के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक 10 सितंबर तक भाग ले सकता है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसकी टीम के असाधारण समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। ISRO News

    दरअसल प्रत्येक भारतवासी के लिए 23 अगस्त का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया है क्योंकि इसी दिन चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की गई थी। इतना ही नहीं इस मिशन में सफलता के साथ भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने चंद्रयान को पहुंचाने में सफलता पाई। अब, इस सफलता के बाद भारत सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ISRO News

    इनका कहना है | ISRO News

    ‘नेशनल स्पेस डे क्जि में किसी भी बोर्ड के विद्यार्थी आॅनलाइन भाग ले सकते हैं। इसके लिए नाम, मोबाइल, ईमेल, जन्मतिथि आदि सामान्य जानकारियों के साथ क्विज डॉट माइग व डॉट इन नेशनल स्पेस डे पर आवेदन करना होगा। क्विज में 10 प्रश्नों का उत्तर 5 मिनट में देना है। जिसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा।’’ -भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केन्द्र, श्रीगंगानगर

    इस तरह से कर सकेंगे भागीदारी

    • क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।
    • पोर्टल पर प्रतिभागी द्वारा सही ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही क्विज शुरू हो जाएगी।
    • प्रतिभागियों को यह सुनिश्वित करना होगा कि आगे के संचार के लिए उनकी माईगव प्रोफाइल अपडेट की गई है। अधूरी प्रोफाइल विजेता बनने के योग्य नहीं होगी।
    • प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा।

    इनाम की राशि का गणित | ISRO News

    1. शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विजेता = 100000 रुपए
    2. द्वितीय विजेता प्रतिभागी= 75,000 रुपए
    3. तृतीय विजेता प्रतिभागी= 50,000 रुपए
    4. अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को= 2000 रुपए
    5. अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को= 1000 रुपए

    यह भी पढ़ें:– Haryana Earthquake: हरियाणा में भूकंप के झटके, लोग अपने मकानों और दुकानों और आफिस से निकले बहार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here