हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश पुलवामा जैसे ...

    पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश नाकाम

    Terror Attack

    छात्र समेत जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी गिरफ्तार

    जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षा बलों पर कार बम हमले की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का भी दावा किया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि आतंकी संगठन जैश एक कार-बम हमले को अंजाम देने की फिराक में था और अवंतीपोरा पुलिस इससे जुड़े लोगों पर बराबर नजर रखे हुए थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और उस कार को भी जब्त की है। जिसका इस्तेमाल हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

    उन्होंने कहा कि जैश ने बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र साहिल नजीर को, टेलीग्राम और अन्य मोबाइल मैसेजिंग ऐप के माध्यम से हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए पुरानी कार खरीदने के लिए प्रेरित किया था। पुलिस ने अपने कार्यकौशल का परिचय देते हुए साहिल को गिरफ्तार किया, जिसने कार-बम हमले की साजिश का खुलासा किया। साजिश रचने में शामिल कैसर, यूनिस और यासिर अहमद वानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजीपी ने कहा कि साहिल ने साजिश में शामिल होने की बात मानी है और कबूला है कि उसने 25 जनवरी को पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका था।

    बारामूला जिले में अल-बद्र के प्रमुख अब्दुल गानी ख्वाजा की मौत पर आईजीपी ने कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। अब्दुल गनी 2001 में आतंकवाद में शामिल हुआ था और 2007 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 2008 में रिहा किया गया और 2018 तक उसने ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम किया। वह 2018 में फिर से सक्रिय हो गया। कुमार ने आगे कहा कि पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया है और पंपोर में उसके घर से 25 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है। उन्होंने कहा कि उमर खांडेय के निर्देश पर लश्कर ने पंपोर में नगरपालिका समिति की इमारत में फिदायीन (आत्मघाती) हमले या एक आईईडी विस्फोट करने की साजिश रची थी, जिससे बड़ा नुक्सान हो सकता था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।