हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश कश्मीर में आत...

    कश्मीर में आतंकवादी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, तीन घायल

    Terrorist Attack sachkahoon

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार दोपहर आतंकवादी ने पुलिस दल पर ग्रेनेड हमला (Terrorist Attack) किया जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और अन्य तीन जवान घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा शहर में एक आतंकवादी ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा, ‘हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक पुलिसकर्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। शहीद पुलिसकर्मी की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2021 के बाद से बांदीपोरा शहर में पुलिस पर ऐसा यह दूसरा हमला(Terrorist Attack) है। गत 10 दिसंबर को बांदीपोरा के गुलशन चौक पर एक आतंकवादी हमले में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद सुल्तान और कांस्टेबल फैयाज अहमद शहीद हो गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here