हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश राजौरी में आत...

    राजौरी में आतंकी घुसपैठ नाकाम, एक दहशतगर्द ढेर

    Two terrorists killed in Kashmir

    जम्मू (एजेंसी)। सेना ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के भिम्बर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है और एक आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने शुक्रवार सुबह यहां बताया कि देर रात पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों ने भिम्बर गली में नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में घुसने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। प्रवक्ता ने बताया कि एक आतंकवादी का शव हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here