हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शोपियां में स...

    शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

    Shopian Encounter

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने शोपियां के कीगाम इलाके में तड़के संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।