हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश मुठभेड़ में आत...

    मुठभेड़ में आतंकी ढेर

    Kulgam Encounter
    Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बुधवार तड़के शहर के बाहरी क्षेत्र नौगाम के वगूरा में संयुक्त रूप से तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

    उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बलों के जवान क्षेत्र को सील करते हुए आगे बढ़ रहे थे, तब वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गया। आतंकवादियों को क्षेत्र से भागने से रोकेने के लिए सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि एक और आतंकवादी अभी भी इलाके में मौजूद है। अंतिम रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।