हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल PM Kisan 20th...

    PM Kisan 20th Installment: कैथल जिले के 97 हजार किसानों के खातों में भेजे 20.88 करोड़ रूपये

    Kaithal News
    Kaithal News: कैथल जिले के 97 हजार किसानों के खातों में भेजे 20.88 करोड़ रूपये

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की गई 20वीं किस्त

    • भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी सहित जिले भर से आए किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। PM Kisan 20th Installment: भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की, किसानों के हित में दोनों सरकारों द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका किसानों को बिना किसी बिचौलिये के सीधा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के किसानों के खातों में किसान सम्मान राशि भेजी है। कैथल जिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 97 हजार 320 पात्र किसानों के खातों में 20 करोड़ 88 लाख 64 हजार रुपये की धनराशि सीधे खातों में भेजी है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित कर रही थी। इससे पहले उन्होंने एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, डीडीए डा. बाबू लाल व अन्य अधिकारियों के अलावा जिले भर के किसानों के साथ उत्तर प्रदेश वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा व सुना। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिलने से किसानों में आत्मविश्वास बढ़ा है। Kaithal News

    किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लिया जाता है तथा अधिकारियों के माध्यम से तुरंत उन समस्याओं का समाधान करवाया जाता है। फसलों को एमएसपी पर खरीदकर किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि हमारा किसान सशक्त और मजबूत बने। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि किसानों को मजबूत बनाने के लिए सरकार व प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर समाधान करवाया जाता है।

    इस अवसर पर डीडीए डा. बाबू लाल ने भी पीएम किसान सम्मान निधित योजना के बारे में विस्तार से बताया॥ जिला जिला बागवानी अधिकारी हीरालाल, भाजपा जिला महामंत्री सुरेश संधू, प्रगतिशील किसान राजेश कुमार, गुरदयाल सिंह, कश्मीर सिंह सहित जिले भर से आए प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अब तक दिए जा चुके हैं पौने चार लाख करोड़ | Kaithal News

    कार्यक्रम में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से लाइव कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के 10 करोड़ किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। किसानों की खुशहाली के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में पौने चार लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

    यह धनराशि बिना किसी कमिशन, बिना हेराफरी, बिना कोई कट के डाले गए हैं। किसानों की फसलों पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना काफी कारगर सिद्ध हुई है। इसके माध्यम से पौने दो लाख करोड़ रुपये की धनराशि का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें:– खेलो इंडिया वुशु लीग में ज्योति ने रजत व गरिमा ने कांस्य पदक पर किया कब्जा