हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ‘जनता के समक्...

    ‘जनता के समक्ष उजागर हो लाल डायरी का काला चिट्ठा’

    Hanumangarh News
    सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक

    सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत 1 अगस्त को जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। सचिवालय घेराव की रणनीति की तैयारियों को लेकर रविवार को जंक्शन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी सुरेन्द्र पाल टीटी थे। Hanumangarh News

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल टीटी ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस पार्टी जैसी एक परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है। कांग्रेस सरकार ने 55 साल सत्ता पर अपना अधिकार जमा कर देश को लूटने का कार्य ही किया है। कांग्रेस सरकार की ओर से कभी भी जरूरतमंदों के हित में कार्य नहीं किए गए। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के राज में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। Hanumangarh News

    राजस्थान सरकार की ओर से महंगाई राहत केंद्र के नाम जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। इनकी सरकार में हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का शोषण ही होता आया है। उन्होंने अधिकाधिक कार्यकर्ताओं से 1 अगस्त को जयपुर पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत भाजपा सचिवालय का घेराव करेगी। उन्होंने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि लाल डायरी जनता के सामने उजागर होनी चाहिए ताकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काले चिट्ठे का खुलासा हो। Hanumangarh News

    जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने 1 अगस्त को प्रस्तावित सचिवालय घेराव में अधिक से अधिक संख्या में हनुमानगढ़ से कार्यकर्ताओं को जयपुर पहुंचने का आह्वान किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए पारीक ने कहा कि राजस्थान में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। लूट और दिन दहाड़े हत्या, पेपर लीक जैसे अपराध आम बात हो गई है। इससे राजस्थान की जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा पूरे देश की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर आगे बढ़ती है। Hanumangarh News

    इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जयपुर चलो अभियान के संयोजक विकास गुप्ता, एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, जुगल किशौर गौड़, लेखराम जोशी, महावीर महला, सरपंच जगतार सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– ‘लाल टमाटर और लाल सिलेंडर को छोड़ कर रहे लाल डायरी की चिंता’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here