हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश अलीगढ़ से अतरौ...

    अलीगढ़ से अतरौली लाई गई कल्याण सिंह की पार्थिव देह, अंतिम संस्कार आज शाम

    अलीगढ़ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को सोमवार को उनकी कर्मभूमि अलीगढ़ से जन्मभूमि उनके पैतृक गांव अतरौली पहुंची। अब उनके गांव में लोग अपने नेता का अंतिम दर्शन करेंगे। कल्याण सिंह की पार्थिव देह की अंत्येष्टि सोमवार शाम को करीब पांच बजे बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर की जाएगी।
    पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली में उनके पैतृक गांव लाया गया है। अतरौली में उनकी पार्थिव देह को एनेक्सी भवन में रखा गया है। इससे पूर्व अलीगढ़ में सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर अपने नेता का अंतिम दर्शन कर रहे थे।

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा नेता संतोष गंगवार व मेयर मोहम्मद फुरकान ने पूर्व मख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम संस्कार के समय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के भी आने की संभावना है।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह का निधन शनिवार को हो गया था। वे काफी दिनों से लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई ) में भर्ती थे। एसजीपीजीआई के द्वारा जारी बयान के अनुसार कल्याण सिंह का निधन सेप्सिस और मल्टी आर्गन फेल्योर की वजह से हुआ। उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। कल्‍याण सिंह एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में थे। 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।