हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जैन गारमेंट्स...

    जैन गारमेंट्स से 50 लाख की फिरौती का मामला सुलझा, सीआईए स्टाफ नरवाना की बड़ी कार्रवाई

    Narwana
    Narwana जैन गारमेंट्स से 50 लाख की फिरौती का मामला सुलझा, सीआईए स्टाफ नरवाना की बड़ी कार्रवाई

    नरवाना (राहुल) शहर जैन गारमेंट्स के संचालक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने के मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी अनूप वासी बेलरखा को महज दो दिन के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने जैन गारमेंट्स नरवाना के मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती की पर्ची देने के बाद आरोपी ने दुकान पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था। घटना के बाद सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज सुखदेव सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

    पुलिस को सूचना मिलने पर दाता सिंह वाला क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की दोनों टांगों में लगी, जिसमें एक टांग में फ्रैक्चर भी आया। मुठभेड़ के दौरान सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे वह सुरक्षित रहे। पुलिस ने आरोपी से दो अवैध पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई से नरवाना में व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।