हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा युवक की हत्या...

    युवक की हत्या का शव ईंटों से बांधकर जोहड़ में फेंका

    The dead body of the young man sachkahoon

    सांपला व खेडी सांपला के चार युवकों पर हत्या का आरोप

    • पुलिस ने मृतक की मां के ब्यान पर दर्ज किया केस

    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। कस्बा सांपला निवासी एक युवक की गांव के ही चार युवकों ने हत्या कर शव को गांव गांधरा स्थित जोहड़ में फेंक दिया। पुलिस ने जोहड़ से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में मृतक की माँ के ब्यान पर सांपला व खेडी सांपला के चार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार गांव गांधरा स्थित जोहड़ में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को जोहड़ से बहार निकलवाया। बाद में शव की शिनाख्त खेडी सांपला के वार्ड बारह निवासी देवेंद्र उर्फ तोता के रुप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक की माँ बाला ने बताया कि बुधवार देर शाम को गांव सांपला निवासी मनीष, विक्की, विकास व संदीप उसके बेटे देवेंद्र को बुलाकर ले गए थे। मृतका की मां का कहना है कि चारों युवकों ने किसी रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले का पटाक्षेप हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।