हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Aashiyana Cam...

    Aashiyana Campaign: सुनाम की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार को कुछ ही घंटों में बनाकर सौंप दिया ‘आशियाना’

    Punjab News
    Aashiyana Campaign: सुनाम की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार को कुछ ही घंटों में बनाकर सौंप दिया ‘आशियाना’

    पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाएं बेमिसाल, डेरा श्रद्धालु कर रहे कमाल

    Aashiyana Campaign: सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बुधवार को सुनाम शहर के गीता भवन रोड पर ब्लॉक सुनाम की साध-संगत ने एक और जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर सौंपा है। इस संबंधी जानकारी देते स्टेट कमेटी के जिम्मेवार सेवादार गगन इन्सां व राजेश बिट्टू इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 170 सेवा कार्यों में से 27वें सेवा कार्य ह्यआशियाना मुहिमह्ण के तहत बुधवार को साध-संगत ने सुनाम शहर के गीता भवन रोड पर एक और जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर दिया है। Punjab News

    उन्होंने बताया कि उक्त जरूरतमंद परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिवार के मुखिया जसपाल कुमार बीमार रहते हैं, जिस कारण उनके लिए नया घर बनाना बहुत बड़ी चुनौती थी। इस दौरान परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार सेवादारों से इस संबंधी बात की। जांच-पड़ताल के बाद परिवार को सहायता के योग्य पाया गया, जिसके उपरांत डेरा सच्चा सौदा की ओर से ब्लॉक सुनाम की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों को इस परिवार के लिए घर बनाने के लिए कहा।

    यह 31वां जरूरतमंद परिवार है, जिसे मकान बनाकर दिया: जिम्मेवार

    इस दौरान ब्लॉक सुनाम के सेवादारों और साध-संगत ने आज इस जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर सौंप दिया है। जिम्मेदारों ने बताया कि सुनाम ब्लॉक में यह 31वां जरूरतमंद परिवार है, जिसे मकान बनाकर दिया गया है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने देखते ही देखते कुछ ही घंटों में नया घर बनाकर परिवार को सौंप दिया। वहीं शहरवासियों ने भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की इस भलाई कार्य के लिए भरपूर सराहना की। Punjab News

    इस मौके पर कमेटी जिम्मेवार गगन इन्सां, राजेश बिट्टू इन्सां, सहिदेव इन्सां, भगवान इन्सां, मिस्त्री रणजीत सिंह इन्सां, लाली इन्सां, गुरमेल सिंह इन्सां, निरंजन सिंह इन्सां, चमकौर सिंह इन्सां, राजवीर इन्सां, शहरी प्रेमी सेवक संदीप कोहली इन्सां, गुलजार सिंह इन्सां, देसा सिंह इन्सां, जीत सिंह इन्सां, ओमी इन्सां, मेघ इन्सां, बीरू इन्सां, राजा सिंह इन्सां, रोडा सिंह इन्सां, राज कुमार इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, बलवीर सिंह इन्सां, हरदीप इन्सां, सहित अन्य सेवादार सेवा में उपस्थित रहे।

    यह सेवादार हमारे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं: जसपाल कुमार

    इस मौके परिवार के सदस्य जसपाल कुमार और उनकी पत्नी रेखा ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और जसपाल कुमार की तबीयत खराब रहने के कारण वह काम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में उनके लिए घर बनाना बहुत मुश्किल था।  भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं, जिन्होंने आज उन्हें नया घर बनाकर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले साल उनके घर की छत गिर गई थी, जिसके बाद उन्हें अपनी बहन के घर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब डेरा सच्चा सौदा ने उनकी सुध ली है, जिसके लिए वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा सच्चा सौदा के सभी सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। Punjab News