हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बारिश में पास...

    बारिश में पास के मकानों पर गिरी जर्जर हवेली, दो की मौत

    Agra News
    उत्तर प्रदेश में आगरा जिले की बाह तहसील के एक गांव में बारिश के कारण शुक्रवार तड़के एक जर्जर हवेली ढ़ह गई।

    आगरा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले की बाह तहसील के एक गांव में बारिश (Rain) के कारण शुक्रवार तड़के एक जर्जर हवेली ढ़ह गई। इसकी चपेट में दो और मकान आ गये तथा मलबे में पांच लोग दब गए। इनमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। Agra News

    कैसे हुआ हादसा | Agra News

    बताया जा रहा है कि बाह तहसील के गांव उमरैठा गांव में करीब 300 साल पुरानी हवेली थी। हवेली खंडहर थी। इसमें कई वर्षों से कोई नहीं रहता था। गुरुवार रात को तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक हवेली का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हवेली के बराबर में दो मकान बने थे। मकान भी चपेट में आ गए। मकानों में रहने वाले लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई। Agra News

    आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई। मलबे के नीचे से पांच लोगों को घायलावस्था में पिनाहट सीएचसी पर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक साल की बच्ची तन्वी और विनोद (विनोद) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में चार साल के रौनक, इंद्रावती (45) और लक्ष्मी (28) गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे।

    यह भी पढ़ें:– Viral Video: पहले सांप और अब इस जीव को देखकर खिलाड़ी गए कांप!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here