मुंबई के हाथों हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स का सफर समाप्त
MI vs DC IPL 2025 Playoffs: मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ़ में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में दिल्ली को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही उसकी टूर्नामेंट से विदाई तय हो गई। मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ-साथ दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार को एक और झटका लगा। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है। MI vs DC
End of IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने किया आईपीएल 2025 का समापन
आईपीएल सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुकेश कुमार को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है। इस स्तर के उल्लंघन में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और मान्य होता है।” इस सीजन में मुकेश कुमार ने दिल्ली के लिए 13 मैचों की 11 पारियों में कुल 11 विकेट लिए हैं। उनका औसत 32.63 और इकॉनमी रेट 10.11 रहा है।
मुंबई की शानदार जीत, सूर्यकुमार-नमन की धमाकेदार बल्लेबाज़ी | MI vs DC
दिल्ली के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना आवश्यक था। टॉस हारकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए टीम ने शुरुआत तो संतुलित की, लेकिन अंतिम ओवरों में मुंबई के बल्लेबाज़ों ने मैच का रुख पलट दिया। विशेष रूप से 19वें ओवर में मुकेश कुमार की गेंदबाज़ी टीम के लिए भारी साबित हुई, जिसमें उन्होंने अकेले 27 रन लुटा दिए। सूर्यकुमार यादव और नमन धीर की विस्फोटक पारियों की बदौलत मुंबई ने 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत लड़खड़ा गई। केएल राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। समीर रिज़वी (39 रन) और विप्रज निगम (20 रन) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 121 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही दिल्ली का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया, जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन गई। MI vs DC
Narendra Modi’s Bikaner visit: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पहली बार मोदी को सु…