हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार में जब ...

    हिसार में जब 50 साल के वृद्ध ने किया पेड़ पर डांस…

    Hisar News

    ड्रामेबाज नशेड़ी बना पुलिस के जी का जंजाल, 3 घंटे तक पुलिस रही परेशान

    हिसार। (सच कहूँ न्यूज) हिसार की पुरानी सब्जी मंडी के पास सुबह-सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने 50 साल के व्यक्ति को करीब (Hisar News) 30 फुट ऊंचे बरगद के पेड़ पर जोर-जोर से भजन गाते सुना। लोगों ने पेड़ के पास जाकर देखा तो व्यक्ति पेड़ के शिखर की टहनी पर खड़ा था, जिसने केवल कुर्ता पहना हुआ था। लोगों को देखकर वह डांस करने लगा।

    यह भी पढ़ें:– मंकीपॉक्स का खतरा, स्कूलों में हाई अलर्ट

    लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन व्यक्ति नहीं उतरा। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग पार्क में इकट्ठा हो गए। पुलिस व निगम की टीम ने मिलकर करीब 3 घंटे तक व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास किया। व्यक्ति कहीं गिर न जाए, पुलिस ने उसके बचाव के लिए जाल लगाया। इस दौरान पेड़ पर चढ़े व्यक्ति ने करीब 9-10 फुट नीचे आकर छलांग लगा दी और वह जाल पर गिर गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पेड़ से गिरने से व्यक्ति के पांव में चोट आई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेड़ पर चढ़ाने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान और नशे का आदी है। यह व्यक्ति पार्क के आसपास ही रहता है। (Hisar News) सुबह-सुबह पार्क में पुराने बरगद के पेड़ पर चढ़कर लोगों पर पत्थर फेंकने लगा। इसी दौरान वह टहनी पर खड़े होकर नाचने लगा व जोर-जोर से भजन गाने लगा। व्यक्ति ने केवल अपने शरीर पर कुर्ता डाला हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here