हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इस समय प्रधान...

    इस समय प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी चल रही है – डिप्टी सीएम

    Firozabad News
    Firozabad News: इस समय प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी चल रही है - डिप्टी सीएम

    सपा वालों को पहले की तरह हराकर उनकी जमींदारी को कर देना समाप्त | Firozabad News

    • भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे की जनसभा | Firozabad News

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा का आयोजन एसपी इंटर कॉलेज खैरगढ़ के मैदान में किया गया। जनसभा के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। वही अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने की। इस मौके पर बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यहां की भीड़ को देखकर लग गया है कि भाजपा प्रत्याशी की जीत काफी मतों से होने वाली है । उन्होंने कहा कि लोग पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि लोग अपने-अपने बूथ पर कमल खिलाने का काम करें, जिससे यहां के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत मिल सकी।

    उन्होंने कहा कि सपा वालों को पहले की तरह हराकर उनकी जमींदारी को फिर से समाप्त करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अब तुष्टिकरण करने की राजनीति नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग एक अपराधी की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। इनको आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा। जिसने भी गरीबों के हक को खाया है उससे पाई पाई वसूल की जाएगी। 400 पार के साथ देश में मोदी सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद समान नागरिक संहिता लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने अपने भाषण की समाप्ति घर-घर में खुशहाली पहुंचे, बस इतना फर्ज निभा देना …. के साथ किया। Firozabad News

    इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बज बहादुर पाठक, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व विधायक हरिओम यादव, मेयर कामिनी राठौर, लोकसभा प्रभारी शिव शंकर शर्मा, निवर्तमान सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह, सीए अवधेश पाठक, एका नगर पंचायत की अध्यक्ष माया देवी सगर, अमित गुप्ता, जनसभा संयोजक त्रिलोकचंद कुशवाहा थे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– ऊंचागांव में मिले शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नही

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here