हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश JNV Exam: जवा...

    JNV Exam: जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं व 11वीं की प्रवेश परीक्षा 7 को

    JNV Exam
    Exam

    JNV Entrance Exam: ओढ़ां, राजू। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya Exam) ओढ़ां में सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा कल 7 फरवरी को आयोजित होगी। कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां में ही होगी जबकि 9वीं की प्रवेश परीक्षा हेतु सरसा में 2 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरसा व डीएवी स्कूल बरनाला रोड सरसा शामिल है। JNV Exam

    प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 11वीं की परीक्षा का समय 11:00 से 1:30 बजे तक का तो वहीं 9वीं का परीक्षा का समय 11:00 से 1:45 बजे तक का रहेगा। सभी परीक्षार्थी परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इन परीक्षाओं हेतु सितंबर माह में आॅनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 654 विद्यार्थी तथा कक्षा 11वीं की परीक्षा 177 विद्यार्थी देंगे। JNV Exam