हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली से सटे...

    दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पटाखा गोदाम में विस्फोट

    Explosion

    अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना

    गुरुग्राम (एजेंसी)।

    दिल्ली से सटे गुरुग्राम के गांव कादीपुर स्थित एक पटाखे के गोदाम में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि गोदाम में एक के एक बाद रखे पटाखे फूटने लगे, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। हादसे में छह लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं, घायलों और मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन के साथ दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह हादसा सोमवार तड़के तीन बजे के आसपास का है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबक, पटाखा गोदाम में ही खड़ी एक सीएनडी कार में लगी, जिसके बाद आग ने विस्फोट के साथ पूरे गोदाम का चपेट में ले लिया।

    आग से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है। कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पटाखे के गोदाम में आगे के हादसे की जांच के लिए मौके पर औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के उप निदेशक अशोक नैन भी पहुंचे और यहां पर उऩ्होंने हालात का जायजा लिया।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।