हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फरल में एक सा...

    फरल में एक साथ जली दो सगे भाइयों की चिताएं

    Kaithal
    Kaithal फरल में एक साथ जली दो सगे भाइयों की चिताएं

    कैथल/पूंडरी (सच कहूँ न्यूज) पूंडरी के फरल गांव में एक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों मृतक सगे भाई थे और दोनों भाई खेत से काम करके घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय अनिल और 44 वर्षीय रमन के तौर पर हुई है। दोनों भाईयो को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हादसे के बारे में परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। कार का ड्राइवर नशे में बताया जा रहा है और कार से शराब की खाली बोतले भी मिली है।

    Weather News: सभी देशवासियों, मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ लें, बहुत काम की है….बच सकते हो हादसे से…

    अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय रमन व अनिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने खेतों में गए थे। धान का सीजन चला हुआ है, जिसके चलते वे दोनों खेतों में काम करने के लिए गए थे। काम निपटाकर जैसे ही गांव के पास पहुंचे तो पूंडरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि मोटरसाइकिल सवार छोटा भाई रमन कई फीट दूर जा गिरा और बड़े भाई अनिल के ऊपर से कार गुजर गई। वहीं टक्कर के बाद कार कई बार पलटी। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। रमन को गंभीर हालात में शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

    दो सगे भाइयों की एक साथ चिता जलती देख ग्रामीण नहीं रोक पाए आंसू

    मृतक अनिल के चार बेटियां और एक बेटा है। रमन के दो बेटे हैं। दोनों की मौत के बाद बुधवार को गांव फरल में दोनों भाइयों की चिता एक साथ जली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। अनिल को मुखाग्नि बेटे राजन और रमन को मुखाग्नि उसके बड़े बेटे अभय ने दी। गांव के श्मशानघाट में अपने-अपने पिता को मुखाग्नि देते हुए दोनों बेटे दहाड़ मार मार कर रोए। बच्चों को रोते देख श्मशानघाट में मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। लोगों ने ही दोनों बेटों को संभाला और अंतिम संस्कार के बाद घर ले गए।

    कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज

    पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को शव सौंप दिए हैं। कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।