हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब की जेलो...

    पंजाब की जेलों को बना सकता है निशाना, कनाडा में बैठा आतंकी बना रहा खतरनाक प्लान!

    Lakhbir Singh

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा के बारे में खुफिया विभाग को नया इनपुट मिला है। (Lakhbir Singh Landa) मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब की जेलों पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते पंजाब की जेलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कनाडा में बैठकर आतंकी नेटवर्क चलाने वाला लखबीर सिंह लांडा पंजाब की जेलों में हमले की योजना बना रहा है। इसके पीछे उसका मकसद जेलों में बंद बदमाशों को रिहा करना है।

    यह भी पढ़ें:– जंगली तोतों के बच्चे चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार

    अमृतसर और बठिंडा जेल को निशाना बनाया जा सकता है

    पंजाब की अमृतसर और बठिंडा जेलों को सॉफ्ट टारगेट माना जा रहा है। जिसे देखते हुए अब पुलिस ने जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। (Lakhbir Singh Landa) जेलों में हमलों के दौरान जेल अधिकारियों को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिसे देखते हुए जेलों के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी जेल ने पत्र भेजकर जेलों में अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. आईजी जेल ने पत्र में कहा है कि लखबीर कनाडा में बैठा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here