हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्याना में भर...

    स्याना में भरभरा कर गिरा कमरे की छत का लेंटर, बाल-बाल बचा परिवार

    Bulandshahr News

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। नगर के मोहल्ला पट्टी हरनाम सिंह स्थित तहसील के पीछे वाली गली में एक मकान के कमरे की छत का लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार को मकान स्वामी अशरफ की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर थी। समीना ने बताया कि लेंटर गिरने से कुछ मिनट पहले ही किसी कार्य से अपने बच्चों के साथ कमरे से बाहर निकली थी।

    जिसके कुछ देर बाद अचानक कमरे की छत के कुछ हिस्से का लेंटर तेज आवाज के साथ गिर गया। वहीं लेंटर गिरने से समीना व उसके बच्चे घबरा गए। गनीमत रही कि पूरा परिवार लेंटर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। समीना ने बताया कि कमरे में लेंटर गिरने से पहले किसी प्रकार की कोई दरार नहीं थी। बताया कि बारिश के कारण छत में सीलन चलते कमरे के कुछ हिस्से का लेंटर गिर गया। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– परिवहन राज्यमंत्री ने की सर्विस मॉडल पर एक हजार बसें चलाने की घोषणा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here