हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भगवान श्रीकृष...

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें धर्म, न्याय और सच्चाई के मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा: हरविन्द्र कल्याण

    Karnal News
    Karnal News; भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें धर्म, न्याय और सच्चाई के मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा: हरविन्द्र कल्याण

    विधानसभा अध्यक्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हुए शामिल

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Janmashtami: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें धर्म, न्याय और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने अपने मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा देने का काम किया। हमें उनके द्वारा दर्शाए गए रास्तों पर चलकर समाज सुधार और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। Karnal News

    विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। मनीराम मंडी, बरसत व एसडी मंदिर में अलग-अलग आयोजित चार कार्यकर्मों में श्री कल्याण ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को झूला झुलाया और उनकी प्रतिमा के समक्ष माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यात्मिकता हमारी संस्कृति और सभ्यता का मजबूत आधार रहा है। संस्कृति को प्रदर्शित करते त्यौहार हमारी अध्यात्मिक संस्कृति की सबसे बडी पहचान है। अपनी पहचान को आगे बढ़ाने के लिए हमें अध्यात्मवाद के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने और संजोए रखने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी आपसी सौहार्द और भाई-चारे का संदेश देती है। योगीराज श्री कृष्ण का जन्म जनता पर अत्याचार करने वाले कंस का नाश करने के लिए हुआ था। कंस ने निरीह जनता पर काफी अत्याचार किए, भगवान श्री कृष्ण ने जनता को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने धरती पर अवतार लिया। उन्होंने कहा कि जब भी धरा पर पाप का घड़ा भरता है तब खुद भगवान किसी ना किसी रूप में अवश्य जन्म लेकर लोगों के दुखों को दूर करने का काम करते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने भी ऐसा ही किया। Karnal News

    इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, धार्मिक नेता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– Janmashtami: शिखर शिक्षा सदन में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी का भव्य आयोजन