हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश रानियां के नग...

    रानियां के नगराना में मिल रही कट्टरपंथी अमृतपाल की लोकेशन!

    ढाणी में पंजाब पुलिस ने दी दबिश, मोबाइल की जांच जारी

    रानियां (सच कहूँ न्यूज)। वारिस पंजाब दे के प्रमुख व कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के तार रानियां से जुड़े हो सकते हैं। रविवार को दोपहर बाद रानियां क्षेत्र के गांव नगराना की एक ढाणी मेंं पंजाब पुलिस ने दबिश दी। पंजाब पुलिस ने पहले रानियां थाना मेंं आदम दर्ज की और इसकी सूचना पुलिस हेडक्वार्टर को दी गई। पुलिस टीम का नेत्तृत्व डीएसपी साधु राम बिश्रोई कर रहे थे। जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के सहयोगी पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर पंजाब मेंं गिरफ्तारी के बाद पुलिस छानबीन मेंं जुट गई।

    यह भी पढ़ें:– सपा ने अयूब मलिक को दादरी नगर पालिका से चेयरमैन के पद पर प्रत्याशी घोषित किया

    पुलिस को अमृतपाल सिंह के तार हरियाणा के लोगोंं से जुड़े होने की आशंका जताते हुए पंजाब के अमृतसर की पुलिस ने आज रानियां के गांव नगराना की एक ढाणी मेंं दबिश दी। बताया जा रहा है कि नगराना गांव स्थित एक ढाणी मेंं एक युवक द्वारा पंजाब मेंं मोबाइल के जरिए बातचीत हुई थी। जिसका सीधा कनेक्शन पुलिस अमृतपाल सिंह से जुड़ा हुआ मान रही है। नगराना की ढाणी से लौटेने के बाद डीएसपी साधु राम ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा छानबीन मेंं पता चला की रानियां क्षेत्र के गांव नगराना स्थित एक ढाणी मेंं फोन के माध्यम से पंजाब मेंं बातचीत की जा रही थी।

    जिसका कनेक्शन अमृतपाल सिंह के साथ होने की आशंका है। जिसके लिए रविवार को पंजाब पुलिस के साथ (Rania) ढाणी मेंं दबिश दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने करीब 3 बजे ढाणी मेंं दबिश दी। लेकिन फोन की लोकेशन ट्रेश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। इस दौरान सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार, पुलिस उप निरीक्षक सुभाष कुमार सहित पंजाब पुलिस की टीम मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here