हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नाभा जेल ब्रे...

    नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड की कोर्ट में नहीं हुई पेशी

    Kairana News
    Kairana News: (फ़ाइल फ़ोटो)

    27 नवंबर 2016 को फॉर्च्यूनर गाड़ी व अत्याधुनिक हथियारों के साथ कैराना में पकड़ा गया था कुख्यात आतंकी परविंदर उर्फ पेंदा

    • वर्तमान में पंजाब की बठिंडा जेल में बंद हैं पेंदा, कोर्ट ने पेशी के लिए नियत की थी विगत 17 मार्च की तिथि, मामले में अब एक अप्रैल 2025 को होगी अगली सुनवाई | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पंजाब की उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी परविंदर उर्फ पेंदा की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी है। विगत 17 मार्च को कैराना स्थित कोर्ट में कुख्यात की पेशी होनी थी। अब कोर्ट ने आरोपी की पेशी के लिए एक अप्रैल 2025 की तारीख नियत की है। आरोपी की अवैध हथियारों के साथ कैराना में गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में मामला विचाराधीन है। Kairana News

    27 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़कर भाग रहे खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के कुख्यात आतंकी परविंदर उर्फ पेंदा को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से फॉर्च्यूनर कार व भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद हुए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आतंकी को मुजफ्फरनगर जिला कारागार भेज दिया था। बाद में पेंदा को पंजाब में कई मुकदमे होने के कारण वहां की जेल में निरुद्ध कर दिया गया। बताया गया है कि कुख्यात परविंदर उर्फ पेंदा वर्तमान में पंजाब की बठिंडा जेल में बंद हैं। Kairana News

    विगत सोमवार को कुख्यात परविंदर उर्फ पेंदा की स्थानीय सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट/एफटीसी में पेशी होनी थी। लेकिन, पेशी नहीं हो सकी। कोर्ट ने पेंदा की पेशी के लिए अगली तारीख एक अप्रैल 2025 नियत की है। वहीं, आरोपी के अधिवक्ता एडवोकेट अनुज रावल ने बताया कि मामले में कंफेस हेतु उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दाखिल किया हुआ है। विगत 17 मार्च को उनके मुवक्किल परविंदर उर्फ पेंदा की पेशी होनी थी, लेकिन किन्ही कारणों से पेशी न होने के चलते कोर्ट ने मामले में अब एक अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– निर्माण श्रमिकों के परिवारजनों के लिए बड़ा फैसला, 5 लाख रुपये तक मुफ्त मेडिकल सहायता मिलेगी