हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बदमाशों ने वृ...

    बदमाशों ने वृद्धा की बेरहमी से पिटाई कर लूटे आभूषण, हालत गंभीर

    Firozabad News
    Firozabad News: बदमाशों ने वृद्धा की बेरहमी से पिटाई कर लूटे आभूषण, हालत गंभीर

    वृद्धा को आगरा के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

    • एसपी ग्रामीण सहित अन्य अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव मलखनपुर की नई बस्ती में घर के बाहर पशुओं की रखवाली के लिए सो रही एक वृद्धा पर बदमाशों ने हमला दिया। बदमाशों ने वृद्धा को बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। बदमाश वृद्धा के आभूषण लूट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालात गंभीर होने पर परिजन वृद्धा को आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। घटना का एसपी देहात ने घटना का जायजा लेकर पुलिस से जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

    जानकारी के अनुसार पूरन देवी पत्नी शिवराम निवासी नई बस्ती मलिखनपुर में अपने बेटे कालीचरण व बहू गीता के साथ रहती है। वह रविवार की रात पशुओं की रखवाली के लिए घर के बाहर सो रही थी जबकि अन्य परिजन घर की छत पर सो रहे थे। मध्य रात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे के तीन बदमाशों ने वृद्धा पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महिला को बेरहमी से लाठी डंडे आदि से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों की पिटाई से वृद्धा मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई। Firozabad News

    जब सुबह करीब 5 बजे वृद्धा का बेटा जागकर नीचे आया तो मां को देर तक लेटा देखकर हैरत में पड़ गया। बदमाश वृद्धा से कान के टॉक्स, नथ, पायल लूट ले गए। रात में हुई लूट की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण त्रिभुन विशेन, सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राना सहित पुलिस फोर्स पहुँच गया। अधिकारियों ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। और जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

    साढ़े तीन माह पहले भी इसी तरह दंपत्ति से हुई थी लूट, बाद में दोनों की मौत –

    इसी तरह 5 मार्च को शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ भी घटना हुई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लूट के बाद मरणासन्न अवस्था में बुजुर्ग दंपत्ति को छोड़ा था, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– Israel-Iran War Updates”… तो पाकिस्तान करेगा इजराइल पर परमाणु हमला!”

    फोटो – 1, 2