हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home सरसा लूट के इरादे ...

    लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, सरकारी टीचर को मारी गोली

    Sirsa News
    Jagmalwali News: लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, सरकारी टीचर को मारी गोली

    सरसा/कालांवाली (सच कहूँ न्यूज)। Jagmalwali News: कालांवाली एरिया के गांव जगमालवाली में बुधवार अलसुबह दो युवक लूट के इरादे से एक घर में घुस गए। जिसका विरोध करने पर सरकारी टीचर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हे परिजनों ने गंभीर हालत में कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली के डीएसपी राजीव कुमार, थाना प्रभारी रामफल, सीआईए कालांवाली, सीआईए डबवाली सहित कई पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। Sirsa News

    घायल के चाचा मनप्रीत सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 3 बजे दो युवक मकान की दीवार कूदकर लूट के इरादे से एक घर में घुस गए और जंगले के माध्यम से अंदर आ गए। एक कमरे में उनका भाई भाग सिंह और भाभी सोये हुए थे। जबकि दूसरे कमरे में भतीजा गुरमीत सिंह, उनकी पत्नी और बच्चा सोये हुए थे। उन्होंने बताया कि उनके भाई भाग सिंह के कमरे का गेट खुला देखकर बदमाश अंदर आ गए। दोनों बदमाशों के पास पिस्तौल थी। बदमाशों ने भाई पर पिस्तौल तानकर सामान निकालने और शोर ना मचाने के लिए चेतावनी दी। जिस पर उनके भाई भाग सिंह ने जैसे ही घबराकर शोर मचाया तो दूसरे कमरे से उठकर उनका भतीजा गुरमीत सिंह कमरे में आने लगा।

    तभी बदमाशों ने उसे कमरे में आता देखकर उसे सीधी गोली मार दी और बदमाश तुरंत मौके से भाग गए। जब तक वो शोर मचाते बदमाश भागने में सफल हो गए। बदमाशों द्वारा मारी गोली लगने से गुरमीत सिंह घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रैफर कर दिया। घायल के परिजनों द्वारा घायल गुरमीत सिंह को बठिंडा एम्स अस्पताल व निजी अस्पताल में दोनों जगह जबाव मिलने पर उसे डीएमसी लुधियाना ले जाया गया। जहां पर घायल गुरमीत सिंह का इलाज हो रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    घायल गुरमीत सिंह पंजाब में है टीचर | Sirsa News

    बताया जा रहा है कि घायल गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी दोनों पंजाब में सरकारी टीचर है। गुरमीत सिंह की पंजाब के पथराला के राजकीय स्कूल में जबकि उनकी पत्नी की सिंघेवाला में डयूटी है। उनके करीब 6 माह का बेटा है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है- एसपी

    उक्त मामले में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई है। इसमें कालांवाली थाना पुलिस के अलावा दो टीमें सीआईए की गठित की गई है। जोकि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।                                                                                                                        – सिद्वांत जैन, एसपी डबवाली

    यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: छात्रसंघ की बजाय युवा संसद को करना चाहिए प्रोत्साहित: योगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here