हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बदमाशों ने व्...

    बदमाशों ने व्यापारी से 6 लाख रुपए लूटे

    Alwar News
    Looting : सरसा में रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर 3.39 लाख लूटे

    नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। Narnaul News: नारनौल में रात को करीब 9 बजे एक हार्डवेयर व्यापारी से स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने करीब 6 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाश हाथों में डंडे लिए हुए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए तथा व पीड़ित व्यापारी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। वारदात के बाद अनेक व्यापारी शहर थाना में गए। वही व्यापारी संगठनों ने इस लूट की घटना की निंदा की है। जानकारी मुताबिक नारनौल शहर में आजाद चौक पर हार्डवेयर की दुकान करने वाला व्यापारी अशोक गर्ग मंगलवार रात नौ बजे दुकान बंद करके स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसके साथ दुकान का एक कर्मचारी भी था। Mahendragarh News

    जब वे दोनों रेलवे अंडरपास में पहुंचे तो स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी लगा दी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि तीनों बदमाशों के हाथों में डंडें थे। बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर डंडे मारे और बाद में उससे छह लाख रुपये लूट कर ले गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जिस पर शहर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद शिकायत करने के लिए व्यापारी रात को शहर थाना भी पहुंचे। व्यापारियों ने इस लूट की वारदात का विरोध जताते हुए लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। Mahendragarh News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: कॉलेज संचालक को व्हाट्सएप कॉल कर मांगी 50 लाख फिरौती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here