हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Lucknow 5 murder Case: मां व 4 बहनों की हत्या करने वाले युवक का वीडियो वायरल, किया सनसनीखेज खुलासा!

    Lucknow Murder Case
    Lucknow 5 murder Case: मां व 4 बहनों की हत्या करने वाले युवक का वीडियो वायरल, किया सनसनीखेज खुलासा!

    Lucknow 5 murder Case: लखनऊ, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात प्रकाश में आई, जहां एक युवक ने आगरा से लखनऊ के एक होटल में लाकर अपनी मां और चार बहनों को मौत के घाट उतार दिया। होटल कर्मचारियों द्वारा सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। इस दौरान युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है। Lucknow Murder Case

    लखनऊ डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली जनवरी को नाका थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि शरणजीत होटल के एक कमरे में 5 लोगों के शव बरामद हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां से एक अरशद नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जोकि आगरा का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि परिवारिक कलह के चलते उसने अपनी मां और 4 बहनों का कत्ल कर दिया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

    सीएम योगी से प्रार्थना! इन जैसे लोगों को ना बख्शा जाएगा

    लखनऊ के एक होटल में आगरा निवासी युवक ने मां और 4 बहनों की हत्या कर दी। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई सहमा हुआ है। सुबह-सुबह मिली 5 हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। मृतक परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला था। इसी बीच युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने बताया कि मेरा नाम अरशद है। आज मुझे बस्ती वालों के कारण मजबूरीवश यह कदम उठाना पड़ रहा है।

    मैंने अपने हाथों से अपनी मां और बहन को मौत के घाट उतारा है। लेकिन इसके जिम्मेवार बस्ती वाले हैं। क्योंकि इन बस्ती वालों ने हमारा घर छीनने के लिए न जाने कितने-कितने जुल्म ढाए हैं। इस जुल्म के खिलाफ हमने आवाज भी उठाई लेकिन हमारी किसी ने एक नहीं सुनी। 10-15 दिन बीत गए हमें, सर्दी में भटकते हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से ये निवेदन है कि इन जैसे मुसलमानों को ना बख्शा जाए। पूरी बस्ती मेरे परिवार की मौत की जिम्मेदार है।

    आरोपी ने कहा कि मौत के जिम्मेदार रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम खान, ड्राइवर, अहमद, अजहर और उसके और रिश्तेदार हैं, जो लड़कियों को बेचने का धंधा करते हैं। इन लोगों ने प्लान बना रखा था कि हम लोगों को जेल पहुंचाकर हमारी बहनों को बेच देंगे। लेकिन मैं ये नहीं चाहता था। बहुत लोगों से हमने मदद भी मांगी लेकिन किसी ने हमारी एक नहीं सुनीं। हम बदायूं के रहने वाले हैं।

    बस्ती वाले हम पर आरोप लगाते हैं कि हम बांग्लादेशी हैं

    हमारी ताई के पास सन 47 तक का प्रूफ मिल जाएगा। पर बस्ती वाले हम पर आरोप लगाते हैं कि हम बांग्लादेशी हैं। लेकिन बदायूं में रहने वाली हमारी ताई के पास सारे सबूत मिल जाएंगे। हम बस्ती वालों से तंग आकर अपना धर्म परिवर्तन करना चाहते थे, मंदिर बनाना चाहते थे, बहुत लोगों से इस संबंध में मदद भी मांगी लेकिन किसी ने हमारी एक नहीं सुनी।

    अरशद ने आगे कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी हर मुसलमान एक जैसा नहीं होता है। हिंदुस्तान के अंदर फिर किसी परिवार को ऐसा नहीं करना पड़े। जीते जी नहीं तो मेरे परिवार के मरने के बाद उन्हें इंसाफ दे दीजिए। उसने आगे वीडियो में कहा कि मेरे घर में मंदिर बनना चाहिए। घर का समान अनाथ आश्रम में दे दें। जो हमारी बहनों ने बड़े प्यार से सजाया था। बाप के साथ मिलकर बहनों को मारा है।

    न जाने कितने गरीब लोगों की बेटियां इन लोगों ने उठाकर बेच दी। हमारे पास जमीन के कागज भी हैं। उसने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उस घर को किसी के कब्जे में न जाने दें। वहां मंदिर ही बने। आपकी मर्जी है जलाओ या दफनाओ। इनको बेरहमी से मैंने मारा है। यह मुस्लिम पता नहीं कहां से आ गए है। हाथ जोड़ के विनती है कि हमें इंसाफ दिलाओ। Lucknow Murder Case

    Lucknow Hotel Murder Case: लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here